क्षेत्रीय
05-Mar-2026


मामला दमुआ के नरसेनी चरण भटा का छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कोयलांचल के दमुआ थाना अंतर्गत पुलिस ने दो गायों का वध करने के मामले में ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां के ग्राम नरसेनी जंगल बिछुआ के चरण भटा में कुछ लोग गाय को काट रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेरा बंदी कर ६ आरोपियों जिनमें लक्ष्मण पिता भन्दू भारती निवासी विधुआ चरण भटा दमुआ, भद्दू पिता सुकनलाल भारती निवासी विछुआ चरण भाटा दमुआ, आकाश पिता अमरसिंह भारती निवासी झौंत खुर्द तामिया, अतीश पिता सकरू भारती निवासी झौंत खुर्द तामिया, मेहतरशाह पिता सूरतलाल भारती निवासी झापिया तामिया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने धारदार कुल्हाडी और बका तथा घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, उनि खेलन सिंह करिहार, प्रआ रविशंकर उइके, आर शिवराम उइके, मैनसिंह उइकेअ और विपिन कमरे शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 05 मार्च 2026