क्षेत्रीय
05-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अमरवाड़ा के थाने सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले दो युवकोंं को पकड़ा है। इनके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि होली व्यवस्था ड्यूटी मे क्षेत्र भ्रमण के दौरान टी पाईंट, ग्राम नेहरिया मे वाहन चैकिंग कर रहे थे उसी समय ग्राम उर्धन तरफ से दो व्यक्ति लहराकर हुड़दंग करते हुए मोटरसायकल चलाते हुए आए जो शराब के नशे मे थे। दोनो युवकों जिनमें आकाश उर्फ बंटू पिता संजय बादशाह भोकई को रोककर जांच की गई तो वह शराब के नशे में मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल सहित कई धराओं में मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है। इसी तरह अरूण उर्फ करण पिता गयालाल वर्मा को शांति भंग करने, आशंका पर उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा १७० के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई मेंं चौकी प्रभारी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोड़िया, आर पीयुष और गुरमुख शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 05 मार्च 2026