06-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में होली के जश्न के दौरान आवारा कुत्तों को काफी नुकसान हुआ। नशे में वाहन चलाने, मारपीट और शराब पिलाने जैसी घटनाओं के कारण 100 से अधिक कुत्ते घायल हुए या उनकी तबीयत बिगड़ी। संजय गांधी पशु देखभाल केंद्र में सामान्य से दोगुनी संख्या में मामले दर्ज किए गए, जिससे पशु प्रेमियों में चिंता है। दिल्ली भर में होली के पर्व में विभिन्न घटनाओं में आवारा कुत्तों के चोटिल होने व शराब पीला देने से तबियत बिगड़ने की 100 से अधिक घटनाएं हुई। जिनका विभिन्न पशु अस्पतालों या शेल्टर में इलाज किया गया। पशु प्रेमियों के अनुसार, ये घटनाएं ऐसी हैं, जो दर्ज की गई, बाकि बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो इलाज तक भी नहीं पहुंच पाते हैं।