क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


झाँसी (ईएमएस )मार्च महीने में झांसी नगर निगम ने अपने गृह कर बकाये की वसूली के लिए कमर कस ली है। इसी अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने यूपीसीड़ा को 12 करोड रुपए का गृह कर बकाया का नोटिस थमा दिया है। झांसी नगर निगम और यूपीसीड़ा के बीच भले ही साफ सफाई और विकास कार्य करने का संबंध नहीं है, लेकिन दोनों विभागो के बीच लेनदेन का सिलसिला बना हुआ है।नगर निगम द्वारा सड़क सफाई और सीवर जैसी अहम सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं इसके बदले में ग्रहकर की वसूली की जाती है। लेकिन नगर निगम द्वारा किसी भी प्राइवेट या सरकारी विभाग के परिसर में सफाई व्यवस्था नहीं की जाती है इसी नियम के कारण बिजौली में बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकास से वंचित रह गया है।यहां नगर निगम द्वारा विकास का कोई कार्य नहीं कराया जाता है यहां तक की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी यूपीसीड़ा पर ही है जिससे यहां लगातार सुविधाओं का अभाव होता जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी भी चारों तरफ दिखाई देती है। अभी तक बिजौली औद्योगिक क्षेत्र नगर निगम को हैंडोवर नहीं है यूपीसीड़ा ही वहां साफ सफाई और सड़कों की देखने का कार्य संभालता है। पिछले दिनों नगर निगम और यूपीसिडा के बीच पूरे औद्योगिक क्षेत्र को हैंडोवर लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। नगर निगम ने करोड़ों रुपए का प्रस्ताव यूपीसीड़ा को दिया था जिसके बाद दोनों विभागों के बीच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अब नगर निगम ने यूपीसीड़ा को लगभग 12 करोड रुपए गृह कर बकाया का नोटिस थमा दिया है। उधारी को लेकर दोनों विभागो के बीच चिट्ठी दौड़ने लगी है। यूपीसीड़ा द्वारा उधारी चुकता नहीं की जा रही है इसे लेकर नगर निगम द्वारा लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। नगर निगम ने बकायेदारों की सूची बनाई है जिसमें यूपीसीड़ा का नाम सबसे ऊपर दर्ज है जिस पर लगभग 12 करोड रुपए का ग्रह कर बाकी है। इसके साथ ही बिजली विभाग पर लगभग ढाई करोड रुपए बाकी है। नगर निगम ने सभी विभागों को नोटिस भेज कर 31 मार्च से पहले वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं।नगर निगम द्वारा 50 से अधिक विभागों से ग्रह कर वसूली के प्रयास तेज किए गए हैं जिसमें सफलता भी मिली है। बताया गया है कि अब तक 40 विभागों ने गृह कर चुकता कर दिया है जबकि 12 विभागों से वसूली के प्रयास अभी किए जा रहे हैं। इस बारे में राहुल यादव अपर नगर आयुक्त झांसी का कहना है कि नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी भवनों से ग्रह कर लिया जाता है फिर चाहे वहां सफाई या विकास कार्य स्वयं संबंधित विभाग द्वारा ही क्यों न कराए जा रहे हो। बिजौली क्षेत्र स्थित यूपीसीड़ा को भी 12 करोड रुपए का ग्रह कर का नोटिस दिया गया है।इसके अलावा 11 अन्य विभागों से भी मार्च माह में बकाये की वसूली के प्रयास किया जा रहे हैं।शरद शिवहरे /ईएमएस /6मार्च