क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) तीन दिवसीय इंदौर डाक्टर प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इंदौर शाखा द्वारा आयोजित किया गया। स्पर्धा में शामिल विभिन्न टीमों में शहर के डाक्टरों ने गेंद और बल्ले से कमाल दिखा चौके-छक्के लगाए। फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी में क्वालिटी टाइटंस तथा आर्थो एवेंजर्स के बीच खेला गया जिसमें क्वालिटी टाइटंस के चिकित्सकों ने आर्थो एवेंजर्स को 31 रन से हराते हुए ट्राफी अपने नाम की। पुरस्कार वितरण इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. बी एम शरणागत के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान डा. वल्लभ मूंदड़ा तथा डा. सुनील बांठिया भी उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 06 मार्च 2026