इन्दौर (ईएमएस) दस्तूर डिलाइट में होली के अवसर पर धूमधाम और उत्साह के साथ कलर फेस्ट होलीब्रेशन 8.0 का आयोजन किया गया। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस मेगा इवेंट ने शहरवासियों को रंग, संगीत और मनोरंजन से भरपूर अविस्मरणीय अनुभव दे इंदौर में 8 सफल वर्षों की अपनी यात्रा को और भी यादगार बना दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन पूरे दिन रंगों और मस्ती से सराबोर रहा। हजारों लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और परिवार एवं मित्रों के साथ होली का आनंद उठाया। रंगों की बौछार, म्यूजिक की गूंज और उत्साहित भीड़ ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। आयोजकों ने सभी पार्टनर्स, स्पॉन्सर्स, मीडिया सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार माना, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल बन सका।