क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। आल इंडिया कोशिकी महासंघ के सानिध्य में एवं कोशिकी मध्यप्रदेश संघ के तत्वाधान में एलेट स्पोर्ट्स अकादमी के सौजन्य से कोदरिया ग्राम महू स्थित आर डी विक्टोरियस एडवेंचर्स अकादमी में कोशिकी मार्शल आर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन अमय लश्करी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति के मुख्य कोदरिया ग्राम स्थित राधिका महिला ग्रह उद्योग की अध्यक्ष शोभा पंचोले मौजूद रही। जिसमें हर्षिता अठवाल,प्रियल प्रजापत ,सोनाक्षी पटेल ,आयुष चौहान ,यतीश वर्मा , देवश्री पटेल और धनक कौशल को येलो बेल्ट से नवाजा गया । वही तनिष्का निनामा जो कि राष्ट्रीय सेमिनार का हिस्सा रही है जो कि गोवा में आयोजित हुआ था । उन्हें ऑरेंज बेल्ट की एग्जाम उत्तीर्ण कर ऑरेंज बेल्ट प्राप्त किया। इन सब की कोच फर्स्ट दान ब्लैक बेल्ट रही राधिका पंचोले है । उत्तीर्ण खिलाड़ियों को एलेट के मैनेजर जसवंत पंचोले ओर कोदरिया की जनपद सदस्य सुनीता लाहौरी ने बधाई दी । अब ये खिलाड़ी पंजाब ओर शिमला में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए जायेंगे। ईएमएस, 06 मार्च, 2026