क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है जहां पुलिस ने होली के मौके पर हुड़दंग करने वालों को मुर्गा बनाकर सजा दी। दरअसल होली के त्यौहार पर पुलिस की तरफ से सख्त संदेश जारी किया गया था कि अगर त्यौहार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश की गई तो पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा।होली के त्यौहार के मौके पर कोतवाली दक्षिण पुलिस जब गश्त कर रही थी तो पुलिस की नजर ऐसे हुड़दंगियों पर पड़ी जो राहगीरों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने सख्ती दिखाई और इन युवकों को पकड़कर थाने लेकर आया गया। पुलिस को देखकर इनके होश ठिकाने पर आ गए और इन्होंने मुर्गा बनकर माफी भी मांगी कि वह भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करेंगे.थाने में इनके मुर्गा बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईएमएस