हत्या के प्रयास के अज्ञात आरोपियो को 24 घंटो में हबीबगंज पुलिस ने चिन्हित कर किया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। शहर में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सघंन चेकिंग एवं बदमाशों पर सक्रिय कार्यवाही तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा समुचित निर्देश दिये गये हैंl घटना का संक्षिप्त विवरण – थाना हबीबगंज में दिनांक 05.03.2026 को सूरज सिंह राजपूत पिता रामपाल सिंह राजपूत उम्र 27 साल ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 04.03.2026 की शाम करीबन 06.30 बजे मैं अपने दोस्त सुमित मण्डलोई , रोहित चौहान उर्फ अमन के साथ 11 नम्बर से 10 नम्बर स्टाप पर फालूदा पीने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में म.न. ए 31 ई-6 अरेरा कालोनी के सामने मैंन रोड पर पहुँचे तभी सामने से कुछ लडके पूरी रोड को घेरकर सामने से आ रहे थे रोहित चौहान ने बोला की रास्ता छोड के चलो इसी बात पर से दो लडकों ने जिसमें एक के बाल बडे थे तथा दुसरा लडका लम्बा सा जिसके जिसके बाल छोटे छोटे थे में से बडे बाल वाले लडके ने अपने पास से रखी छुरी निकालकर रोहित चौहान उर्फ अमन को जान से मारने की नियत से सीने पर, कान पर हमला कर दिया तथा उसी समय दूसरे लम्बे से लडके ने जान से मारने की नियत से रोहित के गर्दन पर बाँये और छुरी से हमला किया। तभी मैंने रोहित का हाथ पकडकर खींचा जो छुरी रोहित के बाँये कंधे पर लगी जिससे रोहित को गंभीर चोंट आयी और खून बहने लगा। जिससे रोहित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया मैं और सुमित मण्डलोई रोहित को उठाने लगे तभी पास खडे उनके अन्य साथी भी आ गये और हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे मौके पर कई लोगों को एकत्रित होता देख वह लोग हमला कर मौके से भाग गये। मैं और सुमित मण्डलोई रोहित को तत्काल इलाज हेतु जय प्रकाश अस्पताल लेकर पहुँचे जहां से रोहित को हमीदिया रेफर कर दिया । घटना को सुमित मण्डलोई व वहाँ से गुजर रहे अमन खाँन , आदर्श नागर , बंकू श्रीवास्तव और कान्हा श्रीवास्तव ने देखी है। मेरे दोस्त रोहित चौहान उर्फ अमन के साथ जान से मारने की नियत से जिन लडकों ने हमला किया है। उनमें से दो लडकों को सामने आने पर पहचान लूंगा । अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 139/2026 धारा 109(1) ,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । दौराने विवेचना फरियादी की निशादेही पर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वीडियो फुटेज के आधार पर प्राप्त जानकारी से सीसीटीव्ही में आए हुलिए के आधार पर आसपास के लोगो से पूछताछ की गई। आरोपी को पहचान सुनिश्चित की जाकर आरोपीगणों करन खामकर पिता प्रहलाद खामकर उम्र 23 साल निवासी झुग्गी नं. 156 गौतम नगर फ्रेक्चर अस्पताल के सामने थाना हबीबगंज भोपाल एवं कृष खण्डारे पिता सुधाकर खण्ड़ारे उम्र 21 साल निवासी म.नं. 5/9 विद्या नगर ब्लॉक 05 थाना बागसेवनियां भोपाल तथा हर्ष गवले पिता अशोक रवले उम्र 19 साल निवासी झुग्गी न-198 गौतम नगर हबीबगंज भोपाल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आरोपीगणों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दिनांक 04.03.2026 की शाम करीब 6.30 बजे फरियादी सूरज सिंह राजपूत तथा उसके साथीगणों पर जान से मारने की नियत से हमला करना स्वीकार किया। आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरियां बरामद की गई है तथा प्रकरण में धारा 25 आयुध अधि. का इजाफा किया गया । गिरफ्ताशुदा आरोपीगण-1- करन खामकर पिता प्रहलाद खामकर उम्र 23 साल निवासी झुग्गी नं. 156 2- कृष खण्डारे पिता सुधाकर खण्ड़ारे उम्र 21 साल निवासी म.नं. 5/9 विद्या नगर ब्लॉक 05 थाना बागसेवनियां भोपाल 3-हर्ष गवले पिता अशोक रवले उम्र 19 साल निवासी झुग्गी न-198 गौतम नगर हबीबगंज भोपाल महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी हबीबगंज निरी संजीव कुमार चौकसे, उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, सउनि सुधाकर शर्मा ,प्रआर राघवेन्द्र भास्कर प्रआर राजकुमार साहू,आर. 3422 रामनरेश, आर अरविन्द यादव, आर कंचन यादव, आर राकेश भारद्वाज , आर अनिल वघेल ,आर खेमेन्द्र सिंह डागौर ,आर सुष्पेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जुनैद / हरि / 06 मार्च, 2026