क्षेत्रीय
06-Mar-2026


रीवा(ईएमएस)। जिला रीवा के थाना जावा अंतर्गत बिजावर गाँव प के पास दो मोटर साईकिल की टक्कर में दो युवक घायल हो गए है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06 -03-2026 दोपहर 03:30 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जावा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक रवि दास एवं पायलट मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि दो मोटर साईकिल की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से जावा अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। जुनैद / हरि / 06 मार्च, 2026