क्षेत्रीय

पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।शहर में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महान विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।इस भव्य समारोह में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के परिजनों, चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों और झारखंड आंदोलनकारियों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।गुरुजी विचार मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च (रविवार) को कदमा के गणेश पूजा मैदान में भव्य महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करने के लिए शुक्रवार को कदमा स्थित पूर्व सांसद सुमन महतो के आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुजी विचार मंच के अध्यक्ष बबन राय, मुख्य संरक्षक व विधायक सविता महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो विशेष रूप से उपस्थित थीं।आयोजन समिति के वक्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु जी का था अरमान, नारी को मिले शिक्षा एवं सम्मान के संकल्प पर आधार

06-Mar-2026


पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।शहर में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महान विभूतियों का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।इस भव्य समारोह में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के परिजनों, चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों और झारखंड आंदोलनकारियों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।गुरुजी विचार मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च (रविवार) को कदमा के गणेश पूजा मैदान में भव्य महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करने के लिए शुक्रवार को कदमा स्थित पूर्व सांसद सुमन महतो के आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुजी विचार मंच के अध्यक्ष बबन राय, मुख्य संरक्षक व विधायक सविता महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो विशेष रूप से उपस्थित थीं।आयोजन समिति के वक्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु जी का था अरमान, नारी को मिले शिक्षा एवं सम्मान के संकल्प पर आधारित है।समारोह शाम पांच बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक चलेगा।इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में डंका बजाने वाली 100 से अधिक सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।अध्यक्ष बबन राय ने बताया कि सम्मान समारोह के साथ-साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें विश्वविख्यात भोजपुरी गायिका करीना पांडेय और उनकी टीम अपनी रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेगी।इसके अलावा समारोह में उपस्थित लोगों के लिए स्वरुचि भोजन का भी उत्तम प्रबंध किया गया है।देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के परिजनों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद गणेश हांसदा के माता-पिता शामिल हैं।कीताडीह निवासी और भारतीय सेना की 15 बिहार रेजिमेंट में सिपाही के पद पर तैनात रहे शहीद किशन कुमार दुबे की माता जगमाया देवी को भी इस अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ सम्मानित किया जायेगा।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वालीं पद्मश्री चामी मुर्मू को इस समारोह में सम्मानित किया जायेगा।झारखंड की प्रख्यात पर्यावरणविद् और समाज सेविका चामी मुर्मू को मुख्य रूप से सरायकेला की लेडी टार्जन के नाम से जाना जाता है।पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र में माफियाओं और लकड़ी चोरों से जंगलों को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करने वाली और वन सुरक्षा समिति से जुड़ीं जमुना टुडू को भी उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा।समारोह में पद्मश्री से सम्मानित झारखंड की प्रख्यात समाज सेविका छुटनी महतो का भी सम्मान किया जायेगा।उन्होंने अपना पूरा जीवन डायन प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने में समर्पित कर दिया है। कर्मवीर सिंह/06मार्च/26