सेंसेक्स 1,097, निफ्टी 315 अंक गिरा मुंबई (ईएमएस) । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट खाड़ी में जारी संघर्ष को देखते हुए दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,097 अंक टूटकर 78,918.90 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 315.45 अंक नीचे आकर 24,450.45 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट रही। निफ्टी बैंक 2.15 फीसदी नीचे आकर 57,783.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी 2.09 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.01 फीसदी, निफ्टी सर्विसेज 1.81 फीसदी, निफ्टी ऑटो 1.06 फीसदीगिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.77 फीसदी, निफ्टी एनर्जी 0.13 फीसदी, निफ्टी पीएसई 0.12 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। आज लार्जकैप की जगह पर मिडकैप और स्मॉलकैप में कम बिकवाली रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत या 399.20 अंक की कमजोरी के साथ 57,393.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 39.90 अंक की गिरावट के साथ 16,498.90 पर था। वहीं सेंसेक्स पैक में बीईएल, सनफार्मा, एनटीपीसी, इन्फोसिस और एचसीएल टेक लाभ में रही जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट,एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, इंडिगो, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और एचयूएल के शेयर गिरे। जानकारों के अनुसार बाजार में आई गिरावट का कारण मध्यपूर्व में जारी संघर्ष है। इससे निवेशकों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली भी जारी है। एफआईआई ने गुरुवार को 3,752.52 करोड़ रुपए के इक्विटी की बिकवाली की थी। वहीं इससे पहले आज सुबह बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ 79,658 अंक पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी कमजोरी के साथ 24,656 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर भी दबाव बना रहा। ईएमएस 06मार्च 2026