क्षेत्रीय
06-Mar-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। एमपी टास पोर्टल पर अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिये पोर्टल 15 मार्च को बंद किया जा रहा है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सत्येंद्र सिंह मरकाम द्वारा सभी संस्था प्रमुख शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, जिला छिंदवाड़ा/पांढुर्णा को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन भरवाने के लिये निर्देशित करें। ईएमएस / 06/03/2026