क्षेत्रीय
06-Mar-2026
...


* प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा भी समाहरणालय में जिले भर से आये हुए दर्जनों आम लोगों द्वारा अपनी-अपनी रखी गयी समस्याओं को सुना। इसी क्रम में डीएम ने लखनौर निवासी भूपेश कुमार सिंह के निजी जमीन को अवैध ढंग से जबरदस्ती कब्जा कर लेने तथा अवैध कब्जा मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया। वहीं बेनीपट्टी प्रखंड के सोहरौल निवासी अरुण कुमार राम ने ग्राम करहारा में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर चयन के बाद भी योगदान पत्र निर्गत नही करने की शिकायत की गई है। लखनौर प्रखंड के भखरौली निवासी उमेश कुमार ने आवेदन के द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र में प्रतिशत सही करने के लिए अनुरोध किया है। रहिका प्रखंड के चकदह निवासी बिमलेश कुमार ने अपने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। मधुबनी के भौआड़ा निवासी मनोज कुमार साह ने अवैध निर्माण नही रोकने की शिकायत की है। बासोपट्टी प्रखंड के उछाल निवासी लाल बहादुर सिंह ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, उछाल के निर्माणाधीन चिकित्सालय में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरतने की शिकायत की। रहिका के दुर्गापुर निवासी शाहनाज खातून नट ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिलने की शिकायत की। बाबूबरही प्रखंड के बौसी निवासी अमित कुमार पासवान ने जालसाजी कर निजी तालाब का सब्सिडी राशि की निकासी कर लिए जाने की शिकायत की। विदित हो कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य मकसद राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाये गए है। डीएम ने बारी-बारी से सभी आमलोगो का सम्मानपूर्वक शिकायतें सुनी गयी एवं त्वरित समाधान के लिए अग्रेत्तर कारवाई की गई। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०६ मार्च/२०२६/ईएमएस