क्षेत्रीय
06-Mar-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव में शुक्रवार को जनपद सीईओ रश्मि चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक यंत्री, उपयंत्री, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान हस्तांतरित योजनाओं को चालू रखने तथा नल-जल योजना के हस्तांतरण में आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजना के हस्तांतरण एवं क्रियान्वयन में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्त्रोत एवं पाइपलाइन में हो रही टूट-फूट से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को पंचायत मद से टीएस लेकर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रीष्मकाल में जल के दुरुपयोग को रोकने के संबंध में भी बैठक में उपस्थित सचिव एवं सहायक सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ईएमएस / 06/03/2026