क्षेत्रीय
06-Mar-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। पश्चिम वन मंडल के तामिया वन परिक्षेत्र के कोलारपानी में भालू ने खेत से लौट रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। गंभीर हालत में किसान को पहले जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोलारपानी निवासी धीरेंद्र सिंह(५५) दोपहर करीब 1 बजे अपने घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में भालू ने उसे जगह-जगह काट लिया है। घटना की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए जुन्नारदेव अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ईएमएस / 06/03/2026