क्षेत्रीय
06-Mar-2026


- केस के अनुसंधानक गए छुट्टी पर, पीड़ित भटक रहा दर दर मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित प्रधान डाकघर के एक खाताधारी के एफडी खाते से 8 लाख 11 हजार रुपया के गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुए लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई है। इस मामले में पोस्ट आफिस के एजेंट उसका पति सहित पोस्ट आफिस के तीन कर्मियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस के द्वारा किसी भी नामजद आरोपियों को ना तो अब तक गिरफ्तार किया गया है ना ही पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। शहर में यह आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पीड़ित मो. तसलीम जिनका लगभग आठ लाख रुपया का गबन पोस्ट आफिस के आरडी खाता से हुआ है वे दर दर भटक रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ के बदले पीड़ित को ही कभी गबाह के बहाने थाना तो कभी पोस्ट आफिस बुलाया जा रहा है। विदित हो कि पोस्ट ऑफिस के खाताधारी पीड़ित मोहम्मद तसलीम के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिछले 20 फरबरी को पोस्ट आफिस के उनके आरडी खाता के रुपया गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज हुआ था। दर्ज प्राथमिकी में पोस्ट ऑफिस के एजेंट साहिल सुमन, आरती कुमारी, हेड पोस्ट मास्टर अशोक झा, पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी सीएन झा एवं रजनीकांत झा को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज एफआईआर में गया है कि पोस्ट ऑफिस के एजेंट द्वारा पोस्ट ऑफिस के पदाधिकारी व कर्मियों की मिली भगत से आवेदक का फर्जी खाता खोलकर आरडी के मेच्योरिटी के आठ लाख 11 हजार रुपया पोस्ट आफिस के एजेंट साहिल सुमन के पीएनबी खाते में ट्रांसफर करा दिया गया। आवेदक जब अपने आरडी खाते से रुपया की निकासी करने पोस्ट आफिस गया तो उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। पोस्ट आफिस के कर्मी यह मानने को तैयार नहीं थे कि फर्जी तरीके से राशि का निकासी किया गया है. इस मामले को नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन देने के बाद 15 दिनों तक आवेदक की प्राथमिकी थाना में दर्ज नहीं हो पा रहा था। अंत मे पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है। थाना में प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद प्रधान डाक घर के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया था. हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डाक अधीक्षक संतोष कुमार ने गबन मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय आंतरिक जांच कमिटी के गठन किया है। * क्या कहते हैं अधिकारी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्ट आफिस में हुए गबन मामले की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इस केस के अनुसंधानक वर्तमान में छुट्टी पर हैं उनके वापस आने के बाद इस मामले की जांच में तेजी आएगी। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०६ मार्च/२०२६/ईएमएस