क्षेत्रीय
06-Mar-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। बीते २४ घंटे के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पहला मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां अमरवाड़ा के अकलमा निवासी रामकिशोरी पिता जुम्मन कुमरे (३४) गुरूवार की रात अपने ससुराल खैरवाड़ा जा रहा था। इसी दौरान नरसिंहपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं थीं। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पखड़िया का है। यहां रहने वाले ५५ वर्षीय शिवराम पिता हरिराम डेहरिया की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि शिवराम डेहरिया ने होली पर अत्याधिक शराब का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दो दिन चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईएमएस / 06/03/2026