राज्य
06-Mar-2026
...


:: नागरिकों से जल आपूर्ति का फीडबैक लिया, पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम की प्राथमिकता दोहराई :: इंदौर (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज प्रातः भागीरथपुरा क्षेत्र का निरीक्षण कर जल आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से जलापूर्ति को लेकर सीधा संवाद किया और फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण में अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त सिंघल ने भागीरथपुरा स्थित पानी टंकी परिसर में बीट टीमों के साथ बैठक कर वर्तमान जल प्रदाय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नागरिकों ने संतोष जताते हुए बताया कि उन्हें वर्तमान में पर्याप्त एवं स्वच्छ पानी मिल रहा है। :: जल्द पूर्ण होगा नर्मदा लाइन का विस्तार :: निरीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आई कि भागीरथपुरा के 75 प्रतिशत हिस्से में नर्मदा लाइन से जलापूर्ति हो रही है, जबकि शेष क्षेत्र में अभी टैंकरों से पानी पहुँचाया जा रहा है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचे हुए क्षेत्रों में नर्मदा लाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि सभी को सुचारू जल मिल सके। :: स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक :: आयुक्त सिंघल ने नागरिकों से पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि पीने के पानी को उबालकर उपयोग में लें ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने भागीरथपुरा स्थित शासकीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां शौचालय व परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। प्रकाश/6 मार्च 2026