मनोरंजन
07-Mar-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें वह अभिनेत्री सनी लियोन के शानदार घर पर नजर आ रही हैं। यह वीडियो लग्जरी होम टूर के साथ-साथ सनी की इमोशनल मदरहुड जर्नी और उनकी बेटी निशा की क्रिएटिव इन्वेंशन को भी दिखाता है। वीडियो में सनी लियोन फराह खान के लिए कुकिंग भी करती दिखाई देती हैं। उन्होंने फैंस के साथ अपना स्पेशल लेमन बटर पास्ता बनाने की रेसिपी शेयर की। वहीं दूसरी ओर, फराह के कुक दिलीप कुमार और सनी के पति डेनियल वेबर के बीच एक फनी रेसलिंग फाइट भी देखने को मिलती है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पूरे व्लॉग में सनी के घर में कॉमेडी, मजेदार बातचीत, कुकिंग और चिल्ड्रन मोमेंट्स का जबरदस्त मिश्रण नजर आता है। फराह खान के व्लॉग्स में कुक दिलीप कुमार अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं। अक्सर फराह और दिलीप की नोकझोंक और मजेदार बातचीत दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। फिल्मों की बात करें तो फराह खान ने मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है और अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों तथा 100 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। वहीं, सनी लियोन की बात करें तो वह कनाडा-अमेरिकी मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए भारत में पहचान बनाई। 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद कई फिल्मों के साथ टीवी रियलिटी शो में भी नजर आती रहीं। सनी ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं बेटी निशा, जिसे 2017 में गोद लिया गया था, और जुड़वां बेटे नूह व अशर, जो 2018 में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए। फराह का यह नया व्लॉग दर्शकों को सनी लियोन के निजी जीवन, उनके परिवार और उनके घर की खूबसूरती से रूबरू कराता है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फराह खान इन दिनों अपने मजेदार यूट्यूब व्लॉग्स और कुकिंग वीडियो की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपने चैनल पर फराह कुक दिलीप कुमार के साथ मिलकर सेलेब्रिटीज़ के घर जाकर अनोखी रेसिपी, हल्की-फुल्की बातचीत और मनोरंजक कंटेंट शेयर करती हैं। सुदामा/ईएमएस 07 मार्च 2026