राज्य
07-Mar-2026
...


* आबकारी मंत्री के निर्देश पर विभाग ने की कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र स्थित कंपोजिट मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र के 6 कर्मचारियों पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है। इन कर्मचारियों को मादक द्रव्य पदार्थ में मिलावट के आरोप में दुकान से हटा दिया गया है। बताया जा रहा हैं की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्यवाही की गई। उक्त जानकारी होली से पहले मादक द्रव्य पदार्थ में मिलावट कर बेचे जाने के संदर्भ में सामने आई है। ये सभी कर्मचारी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हैं, जो जिले की सभी मादक द्रव्य पदार्थ संस्थान में कर्मचारियों की तैनाती करती है। उक्त कंपनी पर मादक द्रव्य पदार्थ संस्थान में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेनदेन के आरोप भी पहले सामने आ चुके हैं। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की उक्त कार्यवाही आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के हालिया निर्देशों के बाद हुई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी या निजी कंपनियों द्वारा अनियमितता या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने मिलावटी मादक द्रव्य पदार्थ, अवैध बिक्री, मादक द्रव्य पदार्थ की तस्करी और महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ पर भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। 07 मार्च / मित्तल