मुंबई (ईएमएस)। भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विशेष महिला बैंकिंग कार्यक्रम ‘M’ की शानदार सफलता की घोषणा की है। नवंबर 2025 में लॉन्च होने के बाद से इस कार्यक्रम ने मात्र चार महीनों में 30,000 से अधिक महिला ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है, जिसमें प्रति माह औसतन 7,500 महिलाएं शामिल हो रही हैं। बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस कार्यक्रम से जुड़ी 60 प्रतिशत महिलाएं मोबाइल बैंकिंग का सक्रिय रूप से उपयोग कर रही हैं, जबकि 40 प्रतिशत महिलाएं नियमित रूप से यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेनदेन कर रही हैं। विशेष रूप से जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, जोधपुर और हरियाणा के प्रमुख जिलों में इस कार्यक्रम के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक द्वारा व्हील्स लोन और माइक्रोबिज़नेस लोन पर 0.2 प्रतिशत की विशेष रियायती ब्याज दर प्रदान की जा रही है। बैंक के डिप्टी सीईओ उत्तम तिब्रेवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम गृहणियों और स्वरोजगार वाली महिलाओं को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़कर उन्हें वास्तविक वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान कर रहा है। ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी भारतीय महिलाओं के बढ़ते डिजिटल आत्मविश्वास और उद्यमशीलता की सराहना की है। इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बैंक ने सौंदर्य, फैशन और वेलनेस श्रेणियों में विशेष लाइफस्टाइल ऑफर्स भी पेश किए हैं जो 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेंगे। प्रकाश/7 मार्च 2026