इंदौर (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर द्वारा 8 मार्च को अपने प्रसिद्ध रेस्तरां एस कैफे में एक विशेष वीमेन डे ब्रंच का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्ष और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस खास ब्रंच में मेहमानों के लिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला के साथ-साथ लाइव काउंटर और इंटरएक्टिव फूड स्टेशन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को यादगार बनाने के लिए लाइव सोलो सिंगर की प्रस्तुति और बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी महिला मेहमानों के लिए प्रबंधन द्वारा विशेष सरप्राइज भी तैयार किए गए हैं। शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के डायरेक्टर ऑफ एफएंडबी, गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि महिलाएं समाज की असली ताकत और प्रेरणा हैं, और इस ब्रंच के माध्यम से बैंक उन्हें अपने परिवार व दोस्तों के साथ एक सुकून भरा और खुशहाल समय बिताने का अवसर प्रदान करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि खुशियां साझा करने का एक साझा मंच भी प्रदान करते हैं। प्रकाश/7 मार्च 2026