मधुबनी, (ईएमएस)। गर्मी की आहट के साथ ही डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर मधुबनी जिले के 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला के लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, मधुबनी एवं झंझारपुर में कुल 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल के साथ सभी मरम्मति दल में चापाकल मिस्त्री एवं खलासी चापाकल मरम्मति के सामग्री के साथ मौजूद हैं। दोनों प्रमण्डल(मधुबनी, झंझारपुर) में कुल 46239 अदद चापाकल है। जिसमें अब तक के सर्वे के अनुसार 5690 अदद चापाकल मरम्मति का लक्ष्य है। जिसके मरम्मति के लिए प्रत्येक प्रखंड में दो-दो मरम्मति दल भ्रमणशील रहकर मरम्मति का कार्य करेंगे। ताकि गर्मी के मौसम में कहीं भी पेयजल की समस्या ना हो। चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित कोई भी शिकायत प्रमण्डल में स्थापित कंट्रोल रूम से किया जा सकता है। लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, मधुबनी के कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06276-296190 है। वहीं लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, झंझारपुर कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 06273-222280 है. लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के अंतर्गत झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित कोई भी शिकायत सहायक अभियंता, राम बालक राम के संपर्क नंबर 6201157602, फुलपरास, घोघरडीहा के लिए सहायक अभियंता, मानसी झा के संपर्क नंबर 9661167979, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी, लदनियां के लिए सहायक अभियंता, नेहा नूपुर के संपर्क नंबर 9560107525, लौकही, खुटौना के लिए सहायक अभियंता, विकास कुमार के संपर्क नंबर 8093465653 पर संपर्क कर सकते है। वहीं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी के रहिका, राजनगर, पंडौल के लिए सहायक अभियंता मो.बदिउज्जमां के मोबाईल नंबर 8287689317, बेनीपट्टी, मधवापुर, बिस्फी के लिए सहायक अभियंता, छोटे कुमार के मोबाईल 8340471193, जयनगर, खजौली, कलुआही, बासोपट्टी एवं हरलाखी के लिए सहायक अभियंता के मोबाईल नंबर 7739397676 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०७ मार्च/२०२६/ईएमएस