मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी के अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अमित कुमार ने शनिवार को मधुबनी मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। दोनों पदाधिकारियों ने मंडलकारा में कैदियों को दिए जाने वाली सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा-व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिए। सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने बताया कि जांच के मुख्य बिंदु- कैदियों को दिए जाने वाले खाना एवं किचेन की साफ सफाई, बीमार कैदियों को दिए जाने वाले चिकित्सा सुविधा, बंदी दरबार लगाने की सुविधा, सुरक्षा तलाशी के नियमों का अनुपालन की सुविधा स्थिति, सीसीटीवी की व्यवस्था, वाच टावर की व्यवस्था आदि की विस्तृत जांच की गई है। एसडीओ सदर ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच संतोषप्रद पाया गया। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०७ मार्च/२०२६/ईएमएस