धनबाद(ईएमएस)। झरिया के बस्ताकोला स्थित चौधरी गैस एजेंसी के प्रतिष्ठान पर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भी उमड़ पड़ी है। बताते हैं कि 28 फरवरी से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा था। जिसके कारण गैस सिलेंडर पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। यह भी बात भी फैली थी कि ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के कारण गैस की किल्लत होने वाली है। हालांकि गैस एजेंसी ने इस तरह की बात से इनकार किया है। गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि होली पर्व के कारण गैस नहीं आ पाया था और कोई बात नहीं है। वही आज से रसोई गैस सिलेंडर का दाम भी 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गया है।जो लोग पहले से बुक कराए थे उन्हें बढ़े हुए दाम देने पड़ रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम भी 115 रुपया प्रति सिलेंडर बढ़ गया है। कर्मवीर सिंह/07मार्च/26