मधुबनी, (ईएमएस)। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार मनाया गया। मार्च माह के प्रथम शनिवार का आयोजन का विषय अगलगी से खतरे एवं बिजली के घात से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। प्रेरक शिक्षिका जीनत परवीन एवं स्मिता शंकर ने बच्चों को इससे बचाव के बारे में वृहत जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र अरहम के जन्मदिन के अवसर अरहम एवं विद्यालय के ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने मोहगनी, चांदनी एवं बोनसाई के पेड़ लगाए। छात्र की मां शिक्षिका जीनत परवीन ने जन्म दिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच चाकलेट का भी वितरण किया। इस मौके पर वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, शांति कुमारी, उम्मे हबीबा, चन्द्र लता कुमारी, संगीता कुमारी रजक, मो० रूहुल्लाह, प्रदीप कुमार पंडित, पूजा कुमारी सुमन, रोजी प्रिया, कामिनी कुमारी, वंदना कुमारी, शिक्षा सेवक दीपक कुमार एवं छोटू सदाय भी उपस्थित थे। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०७ मार्च/२०२६/ईएमएस