क्षेत्रीय
07-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी पंडित मनोज उपाध्याय निवासी कोटा वाला मोहल्ला सरकारी नल के पास ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि हमारे पूर्वजां का काफी वर्ष पुराना राम जानकी मदिर हमारे घर के वाहर बना हुआ है। आज दिनांक 07.03.26 के रात्रि के लगभग 03.00 बजे अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर के मैन गेट का ताला खोल कर रामजानकी की चार मूर्तियां जो लगभग 1.5 फुट की है तथा अन्य भगवान की कुछ छोटी-छोटी मूर्तियां जो मदिर में रखी थी। अज्ञात चोर चोरी करके ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 92/26 धारा 305(डी) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज के चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित कर पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना थाना ग्वालियर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 07.03.2026 को ज्ञात हुआ कि मंदिर में चोरी करने वाला एक संदिग्ध सेवानगर पार्क के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सेवा नगर पार्क के पास से एक संदिग्ध को धरदबोचा और पूछताछ में उसने अपन नाम दारा सिंह उम्र 20 साल निवासी नूरगंज थाना ग्वालियर बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने आर्धा दर्जन साथियों के साथ मिलकर मंदिर से मूर्तियों की चोरी करना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी गई कुछ मूर्तियो को बरामद किया गया, शेष मूर्तियां उसके साथियों के पास होनो बताया। पुलस द्वारा उक्त प्रकरण में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया जो कि उक्त चोरी के प्रकरण में शामिल था। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये आरोपी को गिरफ्तार कर बात अपचारी को अभिरक्षा में लिया जाकर उनके अन्य साथियों तथा चोरी के शेष माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।