क्षेत्रीय
07-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतोंं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने शनिवार की शाम सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलेंडर के पोस्टर लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ईएलसी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग उन्होंने उठाई।जिला अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि पहले से ही महंगाई का सामना कर रही जनता पर भाजपा सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर आम जनता पर एक बोझ और डाल दिया है। कभी जनता को महंगाई से राहत दिलाने के खोखले भाषण देने वाले प्रधानमंत्री लगातार महंगाई बढ़ा रहे है अगर सरकार ने दाम कम करने का निर्णय नहीं लिया तो महिला कांग्रेस के द्वारा सतत रूप से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी गजभिये, सुधा शर्मा, संगीता ठाकुर, लक्ष्मी यदुवंशी, ममता चौखे, माया सूर्यवंशी, पूनम उइके, साक्षी चौबे, सविता कनौजिया, अर्चना करमेले, रोशनी श्रीवास, रूपा यादव, रेणु तिवारी, माही झा, ज्योति, सुनिता मालवी, आम्रपाली, शोभा शर्मा, समिता ठाकुर आदि शामिल हुईं। ईएमएस/मोहने/ 07 मार्च 2026