क्षेत्रीय
07-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सामाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस कप्तान ने जिले भर के थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हंै। कप्तान के निर्देश के बाद पुलिस ने खुमकाल के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मार कर चार लोगोंं को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने ३ हजार रूपए से अधिक की राशि जब्त की है। मामले में नवेगांव थाना प्रभारी तरूण मरकाम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुमकाल के जंगल में कुछ लोग हारजीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर हारजीत का दांव लगा रहे मेतीलाल उर्फ मोटू धरमवंशी, निवासी तालखमरा, नीरज धुर्वे, निवासी खुमकाल, नीतेश उइके, निवासी धमनिया, अनिल कवड़ेकर, निवासी खुमकाल को पकड़ा। इनके कब्जे से ३ हजार ३४० रूपए जब्त कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी तरूण मरकाम, आर रुमन सिंह, सोनू वरकड़े, रामकिशोर धुर्वे एवं अरुण यादव शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 07 मार्च 2026