छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कोतवाली थाना अंतर्गत दशहरा मैदान में शनिवार सुबह पुलिस ने चौपहिया वाहन से स्टंट करने वाले स्कूली छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वाहन पर स्टंट करने वाला नाबालिग बताया जा रहा है। मामले में कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ स्कूली छात्र एक चौपहिया वाहन में सवार होकर दशहरा मैदान में वाहन को गोल-गोल घुमाकर स्टंट कर रहे है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्टंट कर रहे वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जो छात्र वाहन चलाकर स्टंट कर रहा था, वह नाबालिग है। इसके बाद उसे पुलिस थाने लाया गया। आपातकालीन सेवा लिखी थी कार पर जुर्माना कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त की गई कार क्रमांक एमपी २८ जेडई ०२१५ जिसमें आपातकालीन सेवा लिखा हुआ है। उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन को जब्त किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 07 मार्च 2026