छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कोतवाली थाना अंतर्गत चंदनगांव की आर्शीवाद कॉलोनी मेें करीब एक माह पूर्व लोधीखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी की पत्नी प्रीति रघुवंशी के आत्म हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरक्षक और उसकी बहन तथा मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। गौरतलब है कि १० फरवरी को आरक्षक चंद्रकिशोर की पत्नी प्रीति रघुवंशी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। आत्म हत्या से पहले प्रीति ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस लगातार मामले की जांच करती रही। जांच के बाद अब पुलिस ने मृतिका के पति आरक्षक चंद्रकिशोर, उसकी ननद और सास के खिलाफ आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। ईएमएस/मोहने/ 07 मार्च 2026