लम्बे समय से की जा रही थी मांग, शनिवार को जारी हुए आदेश छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले भर के शिक्षकों को लम्बे समय से क्रमोन्नति न मिलने पर आक्रोश था। जिसके चलते शिक्षकों द्वारा प्रदेश सहित जिले स्तर पर विभिन्न आंदोनल किए जा रहे थे। पिछले दिनों ही शिक्षकों को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया था। जिले में भी आजाद अध्यापक संघ ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी थी। शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, अध्यापक संवर्ग, गुरुजी के प्रथम द्वितीय, तृतीय क्रमोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए है। क्रमोन्नति सूची जारी होने से जिले के अध्यापकों में हर्ष है और क्रमोन्नति सूची जारी होने पर जिले के अध्यापकों ने कलेक्टर हरेन्द्र नारायन, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, उपसंचालक डीपी डेहरिया, श्री मेश्राम एवं स्थापना शाखा प्रभारी उमेश वानखेड़े आदि का आभार व्यक्त किया है ईएमएस/मोहने/ 07 मार्च 2026