क्षेत्रीय
07-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कांग्रेस सेवादल कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सेवादल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गंभीरता के साथ चलाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के तीनों विंग कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 07 मार्च 2026