राज्य
09-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। फेज चार के दोनों कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के बाद एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 416 किलोमीटर से अधिक पहुंच गया है। साथ ही स्टेशनों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है। फेज चार में बने दोनों कॉरिडोर कई मायनों में खास है। दिल्ली मेट्रो के फेज चार के मजलिस पार्क-मौजपुर/बाबरपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर रविवार से मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया। इससे हजारों यात्रियों का सफर आसान हो गया है। खासकर मजलिस पार्क से आनंद विहार जाने वाले यात्री अब बिना ट्रेन बदले 40 मिनट में यह सफर पूरा कर सकेंगे। मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पिंक लाइन और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर मैजेंटा लाइन की विस्तार परियोजना है। नए कॉरिडोर के कारण पिंक लाइन पर मौजपुर से मौजपुर तक रिंग मेट्रो बन गई है। पहले दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 352.2 किलोमीटर था। इन पर 257 स्टेशन थे। एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क करीब 394 किलोमीटर और 289 स्टेशन थे। फेज चार के दोनों कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के बाद एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 416 किलोमीटर से अधिक पहुंच गया है। साथ ही स्टेशनों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है। फेज चार में बने दोनों कॉरिडोर कई मायनों में खास है। पहले पिंक लाइन पर मजलिस मार्क से मौजपुर होते हुए शिव विहार तक मेट्रो का परिचालन होता था। इस कॉारिडोर की कुल लंबाई करीब 59.2 किलोमीटर थी। मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच 12.3 किलोमीटर का नया कॉरिडोर बनने के बाद पिंक लाइन की लंबाई 71.56 किलोमीटर व स्टेशनों की संख्या 46 हो गई है। इस कॉरिडोर पर सर्कुलर में मेट्रो का परिचालन शुरू होने से मजलिस पार्क, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, सोनिया विहार, आजादपुर सहित कई इलाकों से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो गया है। पहले मजलिस पार्क से आनंद विहार जाने के लिए कम से कम एक घंटे का समय लगता था। चार जगह मेट्रो बदलनी पड़ती थी। अब पिंक लाइन से 40 मिनट में सीधे आनंद विहार स्टेशन पहुंचा जा सकता है। वहीं, आजादपुर से यलो लाइन की मेट्रो लेकर कश्मीरी गेट, वहां से मेट्रो बदलकर वेलकम और फिर ट्रेन बदलकर आनंद विहार पहुंचने में 55-57 मिनट लगते थे। अब पिंक लाइन की मेट्रो से मौजपुर से यमुना विहार होते हुए 17-20 मिनट में मजलिस पार्क पहुंचा जा सकेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/मार्च/2026