राज्य
09-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एडवोकेट राहुल सिंह यादव को संस्था न्यायाश्रय की नगर इकाई का अध्यक्ष एवं एडवोकेट अदनान मुल्तानी को सचिव मनोनीत किया गया है। संस्था न्यायाश्रय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. पंकज वाधवानी एडवोकेट की सहमति से इंदौर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। एडवोकेट यादव और एडवोकेट मुल्तानी को उनकी इस नियुक्ति पर इंदौर के वरिष्ठ एवं जूनियर अधिवक्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। आनंद पुरोहित/ 09 मार्च 2026