नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में 17 वर्ष के बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जंग छिड़ गई। एक लड़की नेहा ने दूसरी लड़की पर जानलेवा हमला करवा कर उसका गाल फड़वा दिया। वहीं, दूसरी लड़की ने नेहा का घर समझकर दूसरे के घर में आगजनी और फायरिंग करवा दी। आरके पुरम थाने ने नेहा व उसकी बहन अंजलि और दूसरी नाबलिग के पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं। सेक्टर-2 आरके पुरम के हनुमान मजदूर कैंप में रहने वाली नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड (17) को एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्टर-3 आरके पुरम के पार्क में देख लिया। इससे नेहा आग बबूला हो गई। नेहा ने उसे देख लेने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने उसके बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड कैसे बना लिया। आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कीं। नाबालिग लड़की पर हमला होने के मामले में नेहा व उसकी बहन अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया। नेहा की शिकायत पर नाबालिग लड़के बीसी भाई, उसके दोस्त विकास, एम्स, अंसारी निवासी मोहित चौहान व दक्षिणपुरी निवासी कृष उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन नाबालिग पकड़े गए हैं। पुलिस बीसी भाई को रविवार को पुलिस रिमांड पर लेकर आई है और उसे गिरफ्तार किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/मार्च/2026