क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


गुना (ईएमएस)। शहर के कैंट थाना अंतर्गत मातापुरा क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अधेड़ ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक का शव दो दिन तक कमरे में फंदे पर लटका रहा। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर वाले शादी कार्यक्रम से लौटे तो उन्होंने फांसी पर लटके मिले। जिसके परिजनों ने अपने रिश्तेदारों एवं पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, मातापुरा निवासी अमरीश शर्मा (55) पुत्र स्वर्गीय वासुदेव शर्मा घर में अकेले रहते थे और पेशे से ड्राइवरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के सदस्य किसी रिश्तेदारी में सागर गए हुए थे, जिसके कारण घर पर वह अकेले ही थे। परिजनों से उनकी अंतिम बार बात परसों दोपहर में हुई थी, लेकिन कल जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन नहीं उठा। आज सुबह परिवार वाले सागर से वापस लौटे। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिवार वाले गेट तोडक़र अंदर घुसे, तो अमरीश का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस और परिवार ने जब शव को देखा, तो उसकी स्थिति काफी खराब थी। शव में से बदबू आने लगी थी। वहीं शरीर में फफोले भी पड़े हुए थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच और शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।- सीताराम नाटानी