क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


जबलपुर/ कटनी, ईएमएस। संभाग के कटनी जिले में बरगवां क्षेत्र में रविवार 8 मार्च की देर रात थूकने कील बात पर हुए मामूली विवाद में एक 30 वर्षीय युवक को एक नाबालिग ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। बाद में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया परंतु वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में कटनी, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला और वर्तमान में कटनी ,बरगवां स्थित संजय बजाज के ऑफिस के पास निवासरत 30 वर्षीय मोहम्मद आसिफ अली पिता मोहम्मद मुमताज अहमद रविवार रात आसिफ अपने ऑफिस के बाहर सड़क पर खडा था कि इसी बीच वहां मौजूद एक नाबालिग से उसकी सड़क पर थूकने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर नाबालिग ने अपने पास रखे चाकू से आसिफ की जांघ पर गहरा वार कर दिया। चाकू लगने के बाद आसिफ वहीं सड़क पर गिर पडा। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को घेराबंदी कर हिरासत में ले धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। अजय पाठक / मोनिका / 09 मार्च 2026/ 03.03