खेल
09-Mar-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 विश्वकप में शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। ईशान ने जीत के बाद खुलासा किया कि टूर्नामेंट के दौरान ही उन्हें अपनी चचेरी बहन की कार हादसे में मौत की खबर मिली थी जिसके बाद हार्दिक पंड्या ने उन्हें दिलासा दिया है और कहा था कि टूर्नामेंट में जीत दर्ज करो। इसी कारण वह खिताबी जीत अपनी बहन को समर्पित करते हैं। ईशान ने मैच के बाद कहा, “ टूर्नामेंट के दौरान ही खिताबी मुकाबले से पहले एक कार हादसे में मेरी कजिन बहन की मौत हो गई थी। मैंने उसके लिए अच्छा खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो। मैं यह जीत उसे समर्पित करता हूं, महिला दिवस के दिन मिली जीत और भी खास हो गयी है।”विश्वकप में ईशान को अवसर शुभमन गिल की जगह मिला था और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाया।ईशान ने कुल 9 मैच में 317 रन बनाए। वह भारत के लिए इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। ईएमएस 09 मार्च 2026