खेल
09-Mar-2026


बर्मिंघम(ईएमएस)। भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ लक्ष्य सेन का एक बार फिर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने का सपना टूट गया है। लक्ष्य को पुरुष एकल फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने 15-21, 20-22 से हराया। यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया। लक्ष्य सेन ने इससे पहले सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को 1 -16, 18-21, 21-15 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी थी। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह खिताब जीतेंगे। पहले गेम में चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने थोड़ी आसानी से जीत दर्ज की पर दूसरे गेम में लक्ष्य ने जबदरस्त टक्कर दी हालांकि, वह इस गेम को जीत नहीं सके और उन्हें सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा है। ये दूसरी बार है जब लक्ष्य ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में हारे हैं। इससे पहले वह साल 2022 में वह भी फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन के हाथों हार गये थे। लक्ष्य को इससे पहले उन्हें इंडिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में भी लिन ने ही हराया था। गिरजा/ईएमएस 09 मार्च 2026