राज्य
09-Mar-2026


जयपुर (ईएमएस)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने फलौदी जिला स्थित शेखासर तालाब पर सीएसआर के तहत करवाए गए जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करते हुए अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारत केयर ट्रस्ट, परिवर्तन संस्थान एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।शेखासर तालाब पर प्राचीन संस्कृति के तहत बारिश के जल को संचय किया जा रहा हैं। तालाब पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा पहल करते हुए सीएसआर के सहयोग से आरओ वॉटर प्लांट,पैदल पथ,शौचालय का निर्माण करवाया गया। साथ ही तालाब में खुदाई 40 फीट से और अधिक गहराई का कार्य भी करवाया गया जिससे अधिकतम बारिश का जल संचय हो। लोकार्पण कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शेखासर तालाब 70 गांवों के लिए जल का आधार हैं। 18 महीने पूर्व शुरू किए गए जीर्णोधार कार्य आज पूर्ण हुआ है। जलाशय में खुदाई के कार्य से क्षमता बढ़ाई गई हैं। पाल पर सोलर लाइट लगाई हैं। आने वाले समय पर तालाब के विकास के ओर कार्य भी करवाएं जाएंगे।उन्होंने कहा कि जल संचय हमारी लोक संस्कृति का मूल आधार रहा है। हमारे पूर्वज तालाबों, कुंडों और बावडिय़ों के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण करते थे, जिससे लंबे समय तक जल की उपलब्धता बनी रहती थी। वर्तमान समय में विश्व के अनेक हिस्सों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में हमें अपने पूर्वजों की परंपराओं से प्रेरणा लेते हुए जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल संचय के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने तालाब पर विकास कार्यों में सहयोग निभाने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। अशोक शर्मा/ 5:30 बजे/9 मार्च 2026