बिलासपुर (ईएमएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला आयुष विभाग के निर्देशन में प्रयास आवासीय विद्यालय कोनी में महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरी की पूजा से हुआ और प्रिंसिपल अश्विनी कश्यप ने स्वागत उद्बोधन दिया। शिविर में डॉ. रश्मि जितपुरे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम गीव टू गैन पर जानकारी दी। आयुष विभाग की महिला चिकित्सक डॉ. भारती श्रीवास ने पीसीओडी के विषय में चर्चा की। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. लता राय ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन, डॉ. वनिता कत्याल ने हार्मोनल इंबैलेंस और डॉ. श्वेता मार्को ने विशेष योगाभ्यास कराया। शिविर में प्रश्नोत्तरी और स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया गया और संबंधित सामग्री वितरित की गई। आयोजन में औषधालय कर्मचारी, योग प्रशिक्षक और विद्यालय स्टाफ सहित कुल 350 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बालिकाओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई। मनोज राज 09 मार्च 2026