- तैयारियां करने के निर्देश गेहूं उपार्जन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें-सीईओ श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा टीएल बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जायेगा। इसके अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य कराये जायेंगे, जिसके लिए संबंधित विभाग कार्य योजना तैयार करें। इसके साथ ही गत वर्ष आयोजित अभियान के तहत अपूर्ण रहे कार्यो को इस अभियान में पूर्ण कराने का कार्य सुनिश्चित किया जायें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिए कि 19 मार्च से शुरू हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के ऐसे कार्य लिये जाये, जो जन उपयोगी हो और लोगों को इसका लाभ मिलें। उन्होंने निर्देश दिये कि चैक डैम, स्टॉपडैम तथा बोरी बंधान के कार्य शामिल किये जायें। उन्होंने गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि उपार्जन कार्य से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें, उपार्जन 23 मार्च से शुरू होगा, इसके लिए 33 समितियों को अधिकृत किया गया है। जिनमें से 20 समितियों द्वारा गोदाम स्तर पर खरीदी का कार्य किया जायेगा, इस वर्ष 1 लाख 21 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा टीएल बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जायेगा। इसके अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य कराये जायेंगे, जिसके लिए संबंधित विभाग कार्य योजना तैयार करें। इसके साथ ही गत वर्ष आयोजित अभियान के तहत अपूर्ण रहे कार्यो को इस अभियान में पूर्ण कराने का कार्य सुनिश्चित किया जायें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिए कि 19 मार्च से शुरू हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के ऐसे कार्य लिये जाये, जो जन उपयोगी हो और लोगों को इसका लाभ मिलें। उन्होंने निर्देश दिये कि चैक डैम, स्टॉपडैम तथा बोरी बंधान के कार्य शामिल किये जायें। उन्होंने गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि उपार्जन कार्य से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें, उपार्जन 23 मार्च से शुरू होगा, इसके लिए 33 समितियों को अधिकृत किया गया है। जिनमें से 20 समितियों द्वारा गोदाम स्तर पर खरीदी का कार्य किया जायेगा, इस वर्ष 1 लाख 21 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी विभाग प्राप्त आवेदनो का निराकरण सकारात्मक रूप से सुनिश्चित करें, अभियान के तहत अभी तक 60 हजार 779 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है तथा 6 हजार 504 लंबित है, जिनका निराकरण सुनिश्चित किया जायें। इसके साथ ही उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयुवर्ग की किशोरी बालिकाओं को लगाये जा रहे एचपीवी टीकाकरण कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकडावदा एवं वीरपुर में टीकाकरण की गति बढाई जायें। उन्होंने श्रमयोगी मानधन योजना अंतर्गत हितग्राहियों को तीन हजार रूपये की मासिक पेंशन प्रदाय किये जाने हेतु पंजीयन किये जाने के निर्देश भी दियें। उक्त योजना के तहत श्रमिकों को तीन हजार रूपये मासिक पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दियें। जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत शिविर 11 को सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 मार्च को शासकीय महाविद्यालय श्योपुर में शिविर आयोजित किया जायेगा। एलडीएम श्री यदु सॉय ने बताया कि कॉलेज में आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें बीमित करने का कार्य किया जायेगा।