क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढय़िा क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह एवं जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिले भर से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, जन समस्याओं और आगामी समय में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। गांव-गांव संगठन का विस्तार और छत्तीसगढय़िावाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। जिले के पदाधिकारियों की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू और उपाध्यक्ष विशाल कौशिक को बिल्हा में नियुक्त किया गया। कोटा क्षेत्र में शहर उपाध्यक्ष राजकुमार यादव और सह सचिव चैतराम कुम्भकार बनाए गए। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे तथा एकता का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढय़िा समाज के हक और अस्मिता की रक्षा के लिए संगठन सतत संघर्ष करता रहेगा। मनोज राज 09 मार्च 2026