क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सर्व यादव समाज ने बृहस्पति बाजार स्थित स्व. बीआर यादव गार्डन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस वर्ष कार्यक्रम का नेतृत्व यादव समाज की महिला टीम ने किया। महिलाओं ने फाग में भाग लेते हुए पारंपरिक गीत गाए और झांझ-मंजीरा बजाकर होली का उत्साह बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर इस बार कार्यक्रम महिलाओं के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं और समापन भी महिलाओं द्वारा किया गया। उपस्थित महिलाओं का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष गीता यादव ने महिलाओं के साथ समाज के लोगों को शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ सदस्याएँ और समाज के कई गणमान्य पुरुष उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज में महिला नेतृत्व और सहभागिता का संदेश दिया और होली का उत्सव एक साथ मिलजुल कर मनाने का अवसर प्रदान किया। मनोज राज 09 मार्च 2026