बिलासपुर (ईएमएस)। 8 मार्च को पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में चंद्रा विकास समिति बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभावान एवं जनप्रतिनिधि सम्मान के साथ कैरीयर गाइड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे धरमलाल कौशिक, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा। अध्यक्षता श्यामलाल चंद्रा ने की। कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, प्रतिभावान छात्र और अन्य क्षेत्र के योग्य नागरिक सहित कुल 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के डीएसपी मणि शंकर चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा, गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के टी.पी. सिंह और अन्य विशेषज्ञों ने कैरियर मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि ने आधुनिक कृषि और समाज के एकजुट होने का संदेश दिया। महिला और युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों सहित समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मनोज राज 09 मार्च 2026