क्षेत्रीय
बिलासपुर (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय दंत संघ (आईडीए) बिलासपुर द्वारा 8 मार्च को एक होटल में महिला दंत चिकित्सकों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिला दंत चिकित्सकों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में आईडीए रायगढ़ की टीम ने भी सहभागिता निभाई और सभी ने मिलकर इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महिला चिकित्सकों ने अपने योगदान, उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, समाज में बढ़ते प्रभाव और प्रगति पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी ने भविष्य में आपसी सहयोग, प्रेरणा और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। मनोज राज 09 मार्च 2026