बिलासपुर (ईएमएस)। दो दशकों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय डॉ. प्रसून चतुर्वेदी को भाजपा द्वारा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। वे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, पीएससी भ्रष्टाचार आंदोलन, दिल्ली रामलीला मैदान आंदोलन और विश्व हिंदू परिषद में प्रांत पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने भाजपा दक्षिण और पश्चिम मंडल में बूथ स्तर से मंडल तक कई दायित्व संभाले। निकाय और लोकसभा चुनावों में उन्होंने पूरे क्षेत्र में ‘चाय पर चर्चा’ अभियान का सफल संचालन किया। विधानसभा प्रभारी के रूप में उन्होंने सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की। प्रदेश और जिले के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर संगठन को और सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया। मनोज राज 09 मार्च 2026