जबलपुर, (ईएमएस)। जीसीएफ के विद्यानगर मैदान में इंटरसेक्शन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर्मचारियों पर उत्पादन के दबाव को कम करने हेतु मजदूर संघ हथौड़ा कार्यसमिति द्वारा पहली बार इंटरसेक्शन फुटबॉल टूर्नामेंट करवा कर कर्मचारियों के मानसिक दबाव को कम करने का प्रयास किया गया| फाइनल मैच एलएफजी चैंपियन और टेक किंग के बीच खेला गया जिसमें एल एफ जी चैंपियन ने 2–0 से ये फाइनल का मुकाबला जीत लिया अपने बेहतरीन खेल के कारण सुंदर मोहन को मैन ऑफ द मैच और सीरीज का खिताब दिया गया| टूर्नामेंट का उद्घाटन स्पोर्ट्स सेक्रेट्री कुलबीर पांडे ने किया, वहीं फाइनल मैच में जीसीएफ के महाप्रबंधक ऋतुराज द्विवेदी महाप्रबंधक राहुल चौधरी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर उदयवीर सिंह उपस्थित रहे| इस अवसर पर मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास मजदूर संघ हथोड़ा के महामंत्री रोहित यादव कार्य समिति सचिव अमित चंदेल उपाध्यक्ष बीरबल सिंह जॉइंट सेक्रेटरी स्पोर्ट्स जितेंद्र मेहर आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 09 मार्च 2026/ 04.33